टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस में शामिल रूपाली गांगुली अक्सर तमाम ट्रैंडी रील्स को रिक्रिएट करती नजर आती हैं। उनके इन वीडियो पर फैंस काफी प्यार लुटाते दिखाई देते हैं, तो अब रूपाली अपनी मां के साथ जमकर मस्ती कर रही हैं, जिसे उन्होंने वीडियो के जरिए फैंस के साथ शेयर किया है। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा और बिपाशा बसु पर फिल्माए गए आइकॉनिक गाने ‘तेरी दुल्हन सजाऊंगी’ पर अपनी मां और बहन के साथ रीक्रिएट किया है। <br />
