Surprise Me!

लोकसभा में कार्यवाही के दौरान विपक्षी दलों के सांसदों ने स्पीकर की ओर उछाले कागज, सस्पेंड हुए 8 सांसद

2026-02-03 7 Dailymotion

संसद की कार्यवाही के दौरान मंगलवार को जमकर हंगामा देखने को मिला। राहुल गांधी को टोके जाने से व‍िपक्ष के सांसद इतने नाराज हो गए क‍ि उन्‍होंने लोकसभा स्‍पीकर के ऊपर कागज उछाल द‍िया। इसके बाद स्‍पीकर ने 8 सांसदों को सस्‍पेंड कर द‍िया है। कांग्रेस सांसदों के निलंबन के बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कांग्रेस सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों के सांसदों ने सत्ता पक्ष पर सदन में ना बोलने देने का आरोप लगाया है। वहीं बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस सांसदों पर सदन की कार्यवाही में बाधा डालने का आरोप लगाया है।<br /><br /><br /><br />

Buy Now on CodeCanyon