Gold Silver Price Update: भारी गिरावट के बाद सोने और चांदी ने मारी जबरदस्त पलटी, चांदी की कीमतों में ₹30,000 का बड़ा उछाल! क्या बजट के बाद शुरू हुआ 'क्रैश' अब खत्म हो गया है? जानिए आज के ताजा रेट्स।
सोने-चांदी के बाजार से आज एक बड़ी खबर आ रही है। पिछले तीन दिनों से कीमती धातुओं की कीमतों में जारी तेज़ गिरावट पर आखिरकार ब्रेक लग गया है। बाजार में एक बार फिर ज़ोरदार रिकवरी देखी जा रही है, जिसने निवेशकों के साथ-साथ आम खरीदारों को भी हैरान कर दिया है। खासतौर पर चांदी ने आज ऐसी छलांग लगाई है जिसकी उम्मीद कम ही लोगों को थी।
बता दें कि बजट के बाद से ही बाजार में भारी उथल-पुथल मची हुई थी। बड़े निवेशकों द्वारा की गई मुनाफावसूली (Profit Booking) के कारण कीमतें धड़ाम से गिरी थीं। चांदी जो 29 जनवरी को अपने ऑल-टाइम हाई ₹4,04,500 प्रति किलो के करीब थी, उसमें करीब 36% तक की गिरावट दर्ज की गई थी। लेकिन अब निचले स्तरों पर फिर से खरीदारी शुरू होने से बाजार का मूड बदल गया है।
अगर आप शादी-ब्याह के सीजन के लिए गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं या निवेश करना चाहते हैं, तो यह वीडियो आपके लिए बेहद अहम है। इस वीडियो में हम आपको बताएंगे कि आखिर चांदी एक झटके में ₹30,000 तक क्यों महंगी हो गई और आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में कितनी और तेजी आ सकती है।
About the Story:
Gold and silver prices have witnessed a massive rebound today after a consecutive 3-day decline post-budget. Silver prices saw a dramatic jump of nearly ₹30,000 per kg, while gold rates also showed significant recovery. This video analyzes the reasons behind the sudden price hike, the impact of profit booking, and what investors should do next in the current market scenario.

#GoldPriceToday #SilverPriceUpdate #PriceofGold #TodayGold #MarketNews #OneindiaHindi

~HT.318~GR.122~