Surprise Me!

swm: सवाईमाधोपुर में गरजा सवर्ण समाज, काला कानून वापस लो से गूंजा शहर

2026-02-04 566 Dailymotion

सवाईमाधोपुर. जिला मुख्यालय पर सोमवार शाम सवर्ण एकता मंच के बैनर तले निकले मशाल जुलूस ने शहर का माहौल गरमा दिया। जीआरपी थाने के सामने मॉल से शुरू हुआ यह जुलूस मुख्य बाजार होते हुए अंबेडकर सर्किल तक पहुंचा। हाथों में मशाल लिए समाज के लोगों ने नारेबाजी करते हुए यूजीसी एक्ट के खिलाफ रोष जताया।

जुलूस में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जब तक यह “काला कानून” वापस नहीं लिया जाएगा, विरोध जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा को पंचायत और निकाय चुनावों में करणी सेना का सहयोग नहीं मिलेगा। यह आंदोलन केवल एक कानून के खिलाफ नहीं, बल्कि समाज की अस्मिता और अधिकारों की रक्षा के लिए है। जनभागीदारी को आंदोलन की ताकत बताते हुए कहा कि आने वाले दिनों में विरोध और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सिंह खिजूरी, जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह चीतारा, ब्राह्मण समाज के किशन शर्मा, अग्रवाल समाज अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, जैन समाज अध्यक्ष अलंकार, गिरिराज प्रसाद, मोहनलाल शर्मा, हेमंत सिंह, राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र भाया, वीरेन सिंह, अनिल शर्मा, भवानी गौतम, रमेश चंद और डॉ. नागेंद्र शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सवाईमाधोपुर. मशाल जुलूस में शामिल करणी सवर्ण समाज के लोग।

Buy Now on CodeCanyon