Surprise Me!

सहायक आचार्यों ने काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन, राजसेस महाविद्यालयों में करें स्थाई नियुक्तियां

2026-02-05 959 Dailymotion

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (उच्च शिक्षा) की राजकीय महाविद्यालय इकाई ने राजसेस महाविद्यालयों की वर्तमान संकल्पना और संचालन व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन किया। प्राध्यापकों ने महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर काली पट्टी बांधकर और मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। बाद में उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंच का एसडीएम हेमराज गुर्जर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

Buy Now on CodeCanyon