देश की सियासत में पिछले 3-4 दिनों से राहुल गांधी चर्चा की धुरी बने हुए हैं। लोकसभा में हंगामे के बाद जहां लगातार कार्यवाही स्थगित होती जा रही है। वहीं राज्यसभा में भी राहुल गांधी ही छाए हुए हैं। गुरुवार को चर्चा के दौरान राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा ने राहुल गांधी को अबोध बालक तक कह दिया। दरअसल राज्यसभा में लोकसभा नहीं चलने देने को लेकर बहस हो ही रही थी। तभी जेपी नड्डा ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे से कहा कि आप बहुत सीनियर हैं, लेकिन अपनी पार्टी को अबोध बालक का बंधक मत बनाइए।<br /><br /><br />#Nadda, #MallikarjunKharge, #RahulGandhi, #RajyaSabhadebate, #Parliamentsession, #Modigovernment, #oppositioncriticism, #parliamentaryproceedings, #Indiapolitics, #politicaldebate
