राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान राज्यसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी कांग्रेस पर जमकर भड़के। अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने गांधी परिवार पर महात्मा गांधी का नाम चुराने का भी आरोप लगाया। वहीं पीएम मोदी के भाषण के बाद सत्ता पक्ष और विपक्षी दलों के नेताओं के बीच सियासी बयानबाजी हो गई है। बीजेपी नेताओं ने पीएम मोदी के भाषण को सही करार देते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला किया है।<br />
