Surprise Me!

31 साल पुराने मामले में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, किराए के घर पर कब्जा करने का आरोप!

2026-02-07 2 Dailymotion

बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को शुक्रवार की देर रात पटना के मंदिरी स्थित आवास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ गई। शुक्रवार की देर रात उन्हें पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस दौरान पप्पू यादव के आवास पर करीब ढाई घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आईजीआईएमएस ले जाया गया है। लेकिन यहां बेड नहीं मिलने की वजह से उन्हें पीएमसीएच शिफ्ट किया गया। पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर एनडीए नेताओं ने कानून सभी के लिए एक बताया है। वहीं पप्पू यादव के समर्थकों ने गिरफ्तारी को लेकर बीजेपी पर तीखा हमला किया है।<br />

Buy Now on CodeCanyon