मुंबई, महाराष्ट्र: फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के वाइस प्रेसिडेंट बीएन तिवारी ने IANS के साथ खास बातचीत में फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के टाइटल पर आपत्ति जताई। उनका कहना है कि ऐसे नाम किसी पूरी कम्युनिटी को निशाना बनाते हैं, जो गलत है। उन्होंने कहा कि क्रिएटिव फ्रीडम जरूरी है, लेकिन इसके साथ धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं का सम्मान भी होना चाहिए। FWICE ने ऐसे टाइटल्स की निंदा करते हुए चेतावनी दी कि सुधार न होने पर सहयोग नहीं किया जाएगा। इसके अलावा बीएन तिवारी ने रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे सुरक्षा में बड़ी चूक बताया। उन्होंने दोहराया कि FWICE सभी वर्कर्स की इज्जत की रक्षा करता है और धार्मिक या जातीय पहचान के गलत इस्तेमाल के खिलाफ सख्त कदम उठाएगा।<br />#FWICE #BNTiwari #GhooskhorPandit #FilmTitleControversy #ReligiousSentiments #CreativeFreedom #BollywoodNews #IndianCinema #FilmIndustry #CulturalSensitivity #CommunityRespect #IANS #FilmWorkers #FreedomOfExpression #CensorshipDebate #WorkerRights #BollywoodSafety #RohitShetty #SecurityLapse #FilmControversy #IndianFilms #CinemaNews #IANS<br />
