इन दिनों देश में भारत-अमेरिकी ट्रेड डील की चर्चा जोरों पर है। सरकार की ओर से इस डील को लेकर तमाम दावे किए जा रहे हैं, वहीं आम लोग जानना चाहते हैं कि इस ट्रेड डील से उनकी जेब पर, उनकी जिंदगी पर क्या फर्क पड़ने वाला है। तो चलिए हम आपको इस वीडियो में बताते हैं कि इस ट्रेड डील में भारत-अमेरिका ने क्या तय किया है और इस डील से भारत में क्या सस्ता होगा और क्या महंगा हो जाएगा। तो आपको बताएं तो भारत में ताजे फल और प्रोसेस्ड फल जैसे सेब आदि सस्ते हो जाएंगे। वहीं ड्राइ फ्रूट्स बादाम, काजू आदि भी सस्ते हो जाएंगे। डील से सोयाबीन तेल भी सस्ता हो जाएगा। जबकि अमेरिकी वाइन और स्पिरिट्स भी सस्ती हो जाएंगी। वहीं मशीनरी और इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान भी सस्ते हो जाएंगे। इसके अलावा कोकिंग कोल भी सस्ते हो सकते हैं।<br /><br /><br />#IndiaUStradedealimpact, #UStariffremovalIndia, #Cheapfruits, #dryfruitsIndia, #IndiaUStariff, #agreement2026, #Whatgetscheaperaftertradedeal
