कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कश्मीरी पंडितों के अधिकारों को लेकर तैयार अपने ‘प्राइवेट मेंबर बिल’ को सदन में पेश न कर पाने पर गहरा दुख जताया है> शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए शशि थरूर ने लिखा कि, संसद में लगातार हो रहे हंगामे की वजह से एक महत्वपूर्ण विधेयक को सदन के पटल पर नहीं रख सके। उन्होंने लिखा कि, "शुक्रवार को संसद में हंगामे की वजह से मुझे कश्मीरी पंडितों के अधिकारों पर एक प्राइवेट मेंबर बिल पेश करने का मौका नहीं मिला, जिसे मैंने पहली बार 2021 में ड्राफ्ट करके सबमिट किया था. तब अधिकारियों ने इसे सत्रहवीं लोकसभा के बाकी समय के लिए रोक दिया था. मैंने इसे पिछले साल अठारहवीं लोकसभा में फिर से सबमिट किया और आखिरकार पांच साल बाद शुक्रवार के लिए इसे लिस्ट किया गया था. अब इसे और इंतजार करना पड़ेगा।" अब बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर है। <br /><br />#ShashiTharoor, #CongressMPstatement, #CongressMPShashitharoor, #LokSabhaBudgetSession, #KashmiriPanditsBillofRights
