India Tests Agni-3 Missile: चीन और पाकिस्तान के बॉर्डर तक मचेगी खलबली, भारत ने दागी अपनी सबसे घातक मिसाइल! जानिए कैसे Agni-3 का ये सफल परीक्षण एशिया का पूरा पावर गेम बदल देगा।
दुनिया में जारी तनाव के बीच भारत ने अपनी सामरिक शक्ति का लोहा मनवाते हुए Agni-3 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। ओडिशा के तट पर स्थित अब्दुल कलाम द्वीप से शुक्रवार, 6 फरवरी 2026 की शाम को किया गया यह परीक्षण पूरी तरह सफल रहा। भारतीय रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित यह इंटरमीडिएट रेंज मिसाइल 3,500 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तक सटीक प्रहार करने में सक्षम है।
इस मिसाइल की सबसे बड़ी ताकत इसकी 1.5 टन परमाणु हथियार (Nuclear Warhead) ले जाने की क्षमता है। 17 मीटर लंबी और 50 टन वजनी यह मिसाइल अत्याधुनिक गाइडेंस सिस्टम से लैस है, जो इसे दुश्मन के सबसे सुरक्षित ठिकानों को भी नेस्तनाबूद करने की ताकत देती है।
ऐसे समय में जब ईरान-अमेरिका और यूक्रेन युद्ध के कारण वैश्विक हालात तनावपूर्ण हैं, भारत का यह परीक्षण चीन की आक्रामकता और पाकिस्तान की हरकतों को करारा जवाब है। यह मिसाइल पहले से ही भारतीय सेना के स्ट्रैटेजिक फोर्स कमांड (SFC) का हिस्सा है और इस ताजा परीक्षण ने इसकी मारक क्षमता और तकनीकी सटीकता को एक बार फिर साबित कर दिया है।
About the Story:
India has successfully conducted the flight testing of the Intermediate-Range Ballistic Missile, Agni-3, from Abdul Kalam Island, Odisha. This nuclear-capable missile, with a strike range of over 3,500 km and a payload capacity of 1.5 tonnes, significantly strengthens India's strategic deterrence against regional threats, especially amid rising global tensions.

#Agni3 #IndiaMissileTest #DRDO #BreakingNews #OneindiaHindi #IndianArmy

~HT.408~