Surprise Me!

नई सरसों की आवक बढऩे से मंडी में रौनक, पहले से ज्यादा भाव मिलने से किसान खुश

2026-02-08 2,606 Dailymotion

हिण्डौनसिटी. पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने से मौसम साफ रहने से क्षेत्र में सरसों की कटाई ने रफ्तार पकड़ ली है। इससे कृषि मंडी में नई सरसों की आवक लगातार बढ़ रही है। पिछले वर्ष की तुलना में गीली सरसों के बेहतर भाव मिलने से किसानों के चेहरों पर चमक दिख रही है। इस बार शुरुआती दौर में ही सरसों के एक हजार से 1500 रुपए प्रति क्विंटल भाव ऊंचे हैं।

Buy Now on CodeCanyon