भारत के खिलाफ 4 नेशन रीजनल फोरम बनाने की तैयारी में पाकिस्तान जुटा हुआ है। हाल में हुए ताजा घटनाक्रम के अंतर्गत पाकिस्तान दक्षिण एशिया में 4 नेशन रीजनल फोरम जिसमें चीन, पाकिस्तान, बांग्लादेश और म्यांमार शामिल होंगे उसे बनाने की कोशिश कर रहा है। हालांकि चीन और पाकिस्तान मिलकर यह कोशिश वर्ष 2023 से ही कर रहे हैं। 2023 में भी उन्होंने इस संबंध में एक मीटिंग की थी लेकिन अब तक बांग्लादेश के इसमें रुचि न लेने के कारण यह संगठन पूरी तरह से अस्तित्व नहीं आया था। हालांकि बांग्लादेश के मौजूदा हालात और वहां की सरकार को देखते हुए एक बार फिर इसकी कोशिश तेज हुई है। विदेशी मामलों के जानकार अभिषेक खरे ने इसको लेकर ज्यादा जानकारी साझा की।<br />#pakistan #bangladesh #China #India #AbhishekKhare #asianetnewshindi #Nationalnews #Hindinews #LatestNews #HindinewsLive #asianetnews #Todaynews #HindiSamachar #HindiNewsUpdate #ViralVideo #HindiLiveNews #BigNews #SamacharInHindi #news
