सोमवार को ‘परीक्षा पे चर्चा’ के 9वें संस्करण का दूसरा अध्याय जारी किया गया। बोर्ड परीक्षाओं से ठीक पहले पीएम मोदी ने हर साल की तरह इस साल भी परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में छात्रों से बातचीत की। इस कार्यक्रम को देशभर के तमाम राज्यों के छात्रों को दिखाया गया और इससे उन्हें कई तरह की जानकारी मिली। परीक्षा को लेकर छात्रों के मन में जितने भी सवाल थे, उनके जवाब पीएम मोदी ने कई उदाहरण देते हुए दिए। वहीं मध्य प्रदेश में भी पीएम मोदी के परीक्षा पे चर्चा के कार्यक्रम को सुनकर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला।<br /><br /><br />#ParikshaPeCharcha #PMModi #StudentConnect #ExamPreparation #BoardExams #EducationForAll #StudentMotivation #ExamStress #YouthEmpowerment #ParikshaPeCharcha2025<br />
