असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर एक गंभीर सवाल उठाया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर गौरव गोगोई पर तीखा हमला किया है। सीएम सरमा ने गोगोई की पत्नी पर पाकिस्तान के लिए काम करने का आरोप लगाया है। वहीं सीएम हिमंता के आरोपों को लेकर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने जवाब दिया है और सीएम पर हजारों बीघा जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया है। वहीं दोनों नेताओं की सियासी बयानबाजी के बीच असम की राजनीति में भूचाल आ गया है।<br /><br /><br />#HimantaBiswaSarma #GauravGogoi #AssamPolitics #PoliticalRow #WarOfWords #CongressVsBJP #PoliticalControversy #IndianPolitics #BreakingPolitics #AssamNews<br />
