Surprise Me!

Tej Pratap Controversy: कौन हैं Aakash Bhati? जिसके साथ तेज प्रताप जोड़ रहे Anushka Yadav का संबंध

2026-02-11 24 Dailymotion

बिहार की राजनीति में तेज प्रताप यादव को लेकर एक बार फिर विवाद तेज हो गया है। इस बार मामला सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि निजी जीवन, सोशल मीडिया दावों और एक मेडिकल रिपोर्ट से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि अनुष्का यादव नाम की युवती ने एक बच्ची को जन्म दिया है और उसके पिता तेज प्रताप यादव हैं। इन दावों को तेज प्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरी तरह झूठा बताते हुए राजनीतिक साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि अनुष्का यादव से उनका कोई संबंध नहीं है और बच्ची से भी उनका कोई लेना-देना नहीं है। <br /> <br />तेज प्रताप यादव ने इस मामले में आकाश भाटी नाम के व्यक्ति का जिक्र करते हुए उसे बच्ची का पिता बताया, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विवाद तब और बढ़ गया जब एक मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन सामने आया, जिसमें पति के कॉलम में “तेज प्रताप” नाम दर्ज बताया गया। तेज प्रताप यादव ने इन दस्तावेजों को भी फर्जी बताया। अब सवाल है कि सच क्या है और अफवाह क्या—जिसका जवाब जांच के बाद ही सामने आएगा।#TejPratapYadav #AnushkaYadav #TejPratapYadavNews #AnushkaYadavNews #TejPratapYadavAnushkaRow #TejPratapYadavClarification #JJDChiefTejPratap #AakashBhati #WhoIsAakashBhati #AakashBhatiAndTejPratap #BiharPolitics <br />

Buy Now on CodeCanyon