लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और निर्णय होने तक सदन की कार्यवाही में शामिल ना होने का फैसला किया है। बता दें कि इस मुद्दे पर 9 मार्च को विचार किया जा सकता है, जो बजट सत्र के दूसरे चरण का पहला दिन होगा। इसी दिन सदन में अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू करने का निर्णय लिया जा सकता है। विपक्षी दल लगातार आरोप लगा रहे हैं कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सदन की कार्यवाही का संचालन निष्पक्ष तरीके से नहीं कर रहे हैं और सत्तापक्ष के पक्ष में झुकाव दिखा रहे हैं। वहीं ओम बिरला के इस फैसले पर भी विपक्ष ने सवाल खड़े किए हैं।<br /><br /><br />#OmBirla #LokSabhaSpeaker #NoConfidenceMotion #IndianParliament #BudgetSession #ParliamentNews #OppositionVsGovernment #SpeakerRow #IndianPolitics #DemocracyDebate #PoliticalControversy #BreakingNews #IndiaNews #ParliamentUpdates<br />
