<p>लोकसभा में बुधवार को नेता विपक्ष राहुल गांधी ने इंडिया-यूएस ट्रेड डील को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। राहुल ने आरोप लगाया कि इस समझौते से भारतीय किसान अमेरिकी मैकेनाइज्ड खेती के सामने मुश्किल हालात में आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने अमेरिका के सामने “सरेंडर” कर दिया है और इसे लेकर उसे कोई शर्म नहीं है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि अगर वे डील करते तो देश और किसानों के हित को सर्वोपरि रखते। उनके इस बयान के बाद सदन में जोरदार हंगामा देखने को मिला।</p>
