Surprise Me!

Kanpur Lamborghini Case: 90 घंटे बाद Shivam Mishra गिरफ्तार, 6 लोगों को रौंदने वाला कैसे दबोचा गया?

2026-02-12 615 Dailymotion

Kanpur Lamborghini Case: 90 घंटे बाद पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी शिवम मिश्रा, क्या ड्राइवर मोहन ले रहा था रईसजादे का गुनाह अपने सिर? कानपुर की सड़कों पर मौत का तांडव मचाने वाली लैंबॉर्गिनी का सच अब सामने आएगा।
कानपुर की सड़कों पर दहशत फैलाने वाला लैंबॉर्गिनी हादसा आखिरकार एक बड़े अपडेट के साथ सामने आया है। रविवार रात 8 फरवरी को ग्वाल टोली की VIP रोड पर तेज रफ्तार लग्जरी कार से 6 लोगों को रौंदने वाला मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा 90 घंटे बाद पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। आरोपी शिवम मिश्रा, मशहूर तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा का बेटा है, जिसे पुलिस कमिश्नर की स्पेशल टीम ने गिरफ्तार किया है।
इस केस में एक बड़ा मोड़ तब आया था जब ड्राइवर मोहन ने कोर्ट में सरेंडर कर खुद को दोषी बताया था। हालांकि, पुलिस रिकॉर्ड में नाम न होने के कारण कोर्ट ने उसकी याचिका खारिज कर दी थी। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या वाकई शिवम ही गाड़ी चला रहा था या इसके पीछे कोई और बड़ी साजिश थी। चश्मदीदों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि एक मोटरसाइकिल सवार 10 फीट ऊपर हवा में उछल गया था। फिलहाल, आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी है और कार की टेक्निकल जांच की जा रही है।

The main accused in the high-profile Kanpur Lamborghini hit-and-run case, Shivam Mishra, has been arrested by Kanpur Police after 90 hours. Shivam, the son of tobacco tycoon KK Mishra, is accused of ramming his luxury car into several people on VIP Road, injuring six. This video covers the latest court updates, the fake surrender attempt by driver Mohan, and the current status of the investigation.

#KanpurLamborghini #ShivamMishra #KanpurNews #OneindiaHindi #HitAndRun

Also Read

New Aadhaar App 2026: UIDAI का नया आधार एप लॉन्च, अब QR कोड से ऐसे शेयर करें मोबाइल नंबर :: https://hindi.oneindia.com/news/india/new-aadhaar-app-launched-how-to-use-the-qr-contact-card-sharing-feature-1483903.html?ref=DMDesc

WhatsApp यूजर्स अलर्ट! बिना पासवर्ड साइबर अपराधी उड़ा सकते हैं आपका अकाउंट, क्या है ‘GhostPairing’ स्कैम? :: https://hindi.oneindia.com/news/india/whatsapp-users-alert-what-is-ghostpairing-scam-account-hijack-without-password-news-in-hindi-1454776.html?ref=DMDesc

Passport Verification: पासपोर्ट वेरिफिकेशन की टेंशन खत्म, जानें कैसे अब घर बैठ हो जाएगा काम :: https://hindi.oneindia.com/news/india/how-to-do-passport-verification-in-digilocker-new-update-guide-1446771.html?ref=DMDesc

~PR.514~ED.276~GR.508~HT.96~

Buy Now on CodeCanyon