Surprise Me!

एअर इंडिया क्रैश: नई रिपोर्ट में बड़ा दावा, क्या फ्यूल स्विच जानबूझकर बंद किया गया था?

2026-02-12 1 Dailymotion

<p>अहमदाबाद में 12 जून 2025 को हुए एअर इंडिया फ़्लाइट क्रैश को लेकर एक नई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट में बड़ा दावा किया गया है। इटली के अख़बार Corriere della Sera ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि शुरुआती जांच में इंजन फ्यूल कंट्रोल स्विच को जानबूझकर बंद किए जाने की आशंका जताई गई है।<br>हालांकि, भारत की नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की अंतिम आधिकारिक रिपोर्ट अभी जारी नहीं हुई है। ऐसे में किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाज़ी होगा।<br>रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय जांच एजेंसियां इस एंगल की जांच कर रही हैं कि 12 जून 2025 को इंजन में फ्यूल कट-ऑफ के बाद हुआ हादसा मैकेनिकल खराबी की वजह से नहीं, बल्कि संभावित मानव हस्तक्षेप का परिणाम हो सकता है। जांच में अमेरिकी विशेषज्ञ भी शामिल हैं।</p>

Buy Now on CodeCanyon