Surprise Me!

बांग्लादेश में मतदान जारी, क्या बोले फर्स्ट टाइम वोटर्स और भारतीय नेता? 

2026-02-12 4 Dailymotion

बांग्लादेश में गुरुवार 12 फरवरी को नई सरकार बनाने के लिए मतदान हो रहा है। करीब 18 महीने पहले जुलाई 2024 के छात्रों के विद्रोह के बाद बांग्लादेश का ये पहला चुनाव है। छात्रों की इस बगावत ने 15 साल से शासन कर रहीं शेख हसीना को सत्ता से बेदखल कर दिया था। शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ना पड़ा था और मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में एक अंतरिम सरकार बनी थी। यूनुस के नेतृत्व वाले अंतरिम शासन ने कहा है कि वह स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार बनाने के लिए मतदान करने आए फर्स्ट टाइम वोटर्स ने अपनी बात रखी, और बताया कि वो क्या चाहते हैं।  <br /><br /><br />#bangladeshelectionresult2026, #bangladeshelectionresult, #bangladeshchunavresult2026

Buy Now on CodeCanyon