Surprise Me!

Rajasthan Weather : जयपुर में गुलाबी सर्दी, रातें अभी ठंडी, दिन में माैसम का मिजाज होने लगा गर्म

2026-02-13 87 Dailymotion

राजधानी जयपुर के मौसम में अब गर्माहट बढ़ने लगी है। दिन के तापमान में हो रही बढ़ोतरी से अब दिन में गर्मी का अहसास होने लगा है। वहीं रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन रात में मौसम का मिजाज अभी सर्द बना हुआ है। प्रदेश की बात करें तो आज कई जिलों के दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश के पूर्वी संभाग, ढूंढाड़ अंचल, शेखावाटी अंचल, मेवाड़ अंचल, रेगितस्तानी जिलों और सरहदी जिलों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे मौसम का मिजाज अब गर्म होने लगा है।

Buy Now on CodeCanyon