संसद की कार्यवाही 9 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई है। दरअसल शुक्रवार को संसद शुरू होते ही केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी सदस्यों ने लोकसभा में जमकर हंगामा किया। हंगामे की वजह से प्रश्नकाल नहीं चल सका और सदन की बैठक नौ मार्च सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्ष कथित रूप से एपस्टीन फाइल के सिलसिले में हरदीप सिंह पुरी का इस्तीफा मांग रहा है।
