बिहार के शेखपुरा में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम औपचारिकीकरण योजना यानि पीएमएफएमई ने एक किसान परिवार के जीवन को बदलकर रख दिया। शेखपुरा के कासीबीघा गांव के किसान विनोद कुमार ने पीएमएफएमई का लाभ लेकर न सिर्फ अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत की बल्कि गांव के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा बन गए। <br />
