Surprise Me!

पीएम मोदी ने सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1-2 का किया उद्घाटन

2026-02-13 5 Dailymotion

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली में सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि देश आज नया इतिहास बनते हुए देख रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद साउथ ब्लॉक, नॉर्थ ब्लॉक जैसी इमारतों से देश के लिए अनेक निर्णय, नीतियां बनीं, लेकिन ये भी सच है कि ये इमारतें ब्रिटिश साम्राज्य के प्रतीक के तौर पर बनाई गई थीं। इन इमारतों को बनाने का मकसद भारत को गुलामी की जंजीरों में जकड़े रखना था।<br />

Buy Now on CodeCanyon