बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोहा अली खान ने वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने पति के कुणाल खेमू लिए प्यार भरा अंदाज शो किया। उन्होंने पति कुणाल के साथ बिताए गए अनदेखे और खुशनुमा पलों का एक वीडियो मोंटाज सोशल मीडिया पर फैंस के बीच शेयर किया। शेयर किए गए वीडियो में ये कपल अलग-अलग मूड और लोकेशन में नजर आ रहा है। एक क्लिप में सोहा और कुणाल पेड़ों के बीच आउटडोर लोकेशन पर हैं। जिसमें सोहा मेटैलिक जैकेट में, जबकि कुणाल ब्लैक पफर जैकेट और ब्लू ट्रैक पैंट में नजर आ रहे हैं। इस क्लिप में कुणाल कैमरे की ओर चलते हुए दिखाई देते हैं और उनके पीछे सोहा मुस्कुराती नजर आती हैं। एक अन्य वीडियो में दोनों माइक्रोफोन लेकर गाते हुए दिख रहे हैं। वहीं एक और क्लिप में कपल सर्दियों की जैकेट पहने शहर की सड़क पर हाथों में हाथ डाले वॉक करते नजर आ रहे हैं।

#SohaAliKhan, #KunalKemmu, #ValentinesDay, #Love, #CoupleGoals, #RomanticMoments, #FamilyTime, #Inaaya, #Mumbai, #CelebrityCouple, #ViralVideo, #OutdoorFun, #WinterWalk, #SingingTogether, #MusicLovers, #Smile, #Happiness, #RelationshipGoals, #BondingTime, #TogetherForever, #SocialMedia, #Romance, #CoupleVibes #IANS