प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को असम के अपने एक दिवसीय दौरे पर थे, इस दौरान उन्होंने 5,450 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री मोदी को लेकर भारतीय वायुसेना का विमान सी-130जे असम के मोरान में पूर्वोत्तर की पहली आपातकालीन लैंडिंग सुविधा पर उतरा...पीएम मोदी पहले डिब्रूगढ़ जिले के चबुआ हवाईक्षेत्र पर पहुंचे और इसके बाद भारतीय वायुसेना के सी-130 विमान से मोरन स्थित ईएलएफ पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने असम के मोरान में आपातकालीन लैंडिंग सुविधा पर वायुसेना के लड़ाकू विमानों के हवाई करतब देखे। इसके बाद पीएम मोदी गुवाहाटी पहुंचे, जहां पर पीएम मोदी ने बड़ी सौगात दी है। पीएम मोदी ने ब्रह्मपुत्र नदी पर गुवाहाटी और नॉर्थ गुवाहाटी को जोड़ने वाले कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन किया। जिसके बाद पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने पुलवामा हमले के शहीदों को नमन किया और ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया। <br /><br /><br />#PMModi, #guwahati, #Assam, #northeast, #PMnarendraModiinnortheast, #AssamPMNarendraModi, #Boothlevelworkers<br />
