ICC टी-20 वर्ल्ड कप के 22वें मुकाबले में आयरलैंड ने ओमान को 96 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की है। शनिवार को कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए मैच में ओमान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। लेकिन ये फैसला टीम के लिए उलटा साबित ही हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 235 रन बना डाले। जो इस वर्ल्ड कप का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी है। जवाब में ओमान की टीम 18 ओवर में 139 रन पर सिमट गई। आयरलैंड ने मुकाबला 96 रन के बड़े अंतर से जीत लिया। इस मैच में लॉर्कन टकर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।<br /><br /><br />#icct20worldcup, #Irelandvsoman, #Irelandhighestt20worldcupScore, #t20worldcuphighestscore, #IrelanDcricketteam, #LorcanTucker, #GeorgeDockrell, #GarethDelany
