देश महाशिवरात्रि का महापर्व मना रहा है। जबकि प्रयागराज के संगम में भक्तों के स्नान का तांता लगा हुआ है। दरअसल गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदी के पवित्र संगम की रेती पर लगे विश्व के सबसे बड़े धार्मिक मेले का रविवार को 44वां और अंतिम दिन है। माघ मेले के छठवें और आखिरी स्नान पर्व यानी महाशिवरात्रि पर त्रिवेणी संगम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु प्रयागराज के मनकामेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना कर रहे हैं और स्नान कर विशेष पुण्य प्राप्त कर रहे हैं<br /><br /> #Mahashivratri2026, #mahashivratrisangamsnan2026, #prayagrajmaghmelalastsnan, #gangayamunasangamholydip, #sangamcrowd, #mahashivratribathritual
