Surprise Me!

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह के लिए बांग्लादेश से पीएम मोदी को न्योता, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे शिरकत

2026-02-15 4 Dailymotion

<p>बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में शानदार जीत के बाद BNP चीफ तारिक रहमान 17 फरवरी को देश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मुहम्मद यूनुस ने भारत समेत 13 देशों को तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए न्योता भेजा है. 17 फरवरी को पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुंबई में द्विपक्षीय बातचीत करने वाले हैं, ऐसे में पीएम मोदी की जगह शपथ समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल होंगे. </p><p>शुक्रवार को फोन पर पीएम मोदी ने तारिक रहमान को बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में उनकी पार्टी की जीत पर बधाई दी और दोनों देशों के लोगों की खुशहाली के लिए साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई.</p>

Buy Now on CodeCanyon