<p>भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के युवा फैन अवीर का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अवीर ने कहा कि पाकिस्तान हर बार भारत से हारने आता है और इस मैच में भी टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को उसकी जगह दिखा दी।<br>उन्होंने यह भी कहा कि शुरुआत में भारत की बल्लेबाज़ी धीमी जरूर रही, लेकिन बाद में खिलाड़ियों ने मैच पर पूरा नियंत्रण बना लिया। पाकिस्तानी तेज गेंदबाज Shaheen Shah Afridi पर टिप्पणी करते हुए अवीर ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि वह भी उनसे बेहतर गेंदबाज़ी कर सकता है।</p>
