<p>Bareilly के विशारतगंज थाना क्षेत्र स्थित मोहम्मदगंज गांव में सामूहिक नमाज़ को लेकर विवाद गहरा गया है। कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि हर जुमे को घरों में सामूहिक नमाज़ अदा की जा रही है और शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही।<br>विवाद बढ़ने पर कुछ हिंदू परिवारों ने गांव छोड़ने की चेतावनी दी है। विरोध जताने के लिए कई घरों के बाहर “मकान बिकाऊ है” के पोस्टर लगा दिए गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है और मामले के समाधान की अपील की है।<br>वहीं, गांव के अन्य लोगों का कहना है कि स्थिति को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है और शांति बनाए रखने की जरूरत है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास जारी हैं।</p>
