न्यूजीलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के 31वें मुकाबले में कनाडा को 8 विकेट से हराकर सुपर-8 में जगह पक्की कर ली है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कनाडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 20 ओवर में 4 विकेट पर 173 रन बनाए। जवाब में कीवी टीम ने 15.1 ओवर में सिर्फ 2 विकेट गंवाकर टारगेट हासिल कर लिया। कनाडा से बल्लेबाजी करने आए युवराज समरा ने शतक जड़ दिया। 19 साल के युवराज टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए। हालांकि उनका ये शतक कनाडा के काम नहीं आय़ा। <br /><br />#canadavsnewzealand, #canvsnz, #newzealandvscanada, #t20worldcup2026, #टी20वर्ल्डकप, #ग्लेनफिलिप्स, #युवराजसामरा, #टी20वर्ल्डकप2026
