शेखपुरा, बिहार : बेरोजगारी की मार झेल रहे युवाओं के लिए एक प्रेरक उदाहरण बनकर उभरे हैं बरबीघा के शशि कुमार। बीए तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद जब उन्हें मनमाफिक रोजगार नहीं मिला, तो रोजी-रोटी की तलाश में अन्य प्रदेशों तक का सफर किया। लेकिन कम आय और परिवार से दूरी ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया। आखिरकार उन्होंने घर लौटकर कुछ अलग करने का फैसला किया और यही फैसला आज उनकी सफलता की कहानी बन गया। शशि कुमार ने PMFME योजना की मदद से बेसन के लड्डू बनाने वाली मशीन खरीदी और घर से ही अपने व्यवसाय की शुरुआत की। आज उनका उत्पाद शेखपुरा जिले के अलावा लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, नवादा और नालंदा जिलों तक भेजा जा रहा है। त्योहारों और शादियों के मौसम में तो ऑर्डर की बाढ़ आ जाती है। स्थानीय दुकानदार भी अब उनके नियमित ग्राहक बन चुके हैं। शशि की कहानी यह साबित करती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, सही योजना और मेहनत के बल पर छोटे स्तर से शुरू किया गया काम भी बड़े मुकाम तक पहुंच सकता है।<br /><br />
