Surprise Me!

AI इम्पैक्ट समिट का शिक्षा पर होगा व्यापक प्रभाव

2026-02-17 3 Dailymotion

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट का शिक्षा पर व्यापक असर होगा। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भारत की नई पीढ़ी को एआई से युक्त शिक्षा देना हमारा दायित्व है। एआई समिट का आयोजन करके पीएम मोदी ने भारत की नई पीढ़ी के मन में नया उत्साह जागृत किया है। लोग काफी उत्साह के साथ इस समिट में भाग ले रहे हैं। एआई के माध्यम से शिक्षा के साथ ही एआई के बारे में जानकारी बढ़ाकर हम ग्लोबल लीडरशिप पोजिशन में आ सकते हैं। इसके साथ ही एआई समिट को लेकर आईआईटी मद्रास के डॉयरेक्टर वी. कामकोटि ने भी एआई समिट को लेकर प्रतिक्रिया दी। केंद्रीय जयंत चौधरी ने भी एआई समिट को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शिक्षा पर एआई का व्यापक प्रभाव होने वाला है।<br /><br />#AISummit #DelhiAISummit #ArtificialIntelligence #AIInEducation #NewEducation #DigitalIndia #FutureOfEducation #DharmendraPradhan #JayantChaudhary #IITMadras #TechIndia #GlobalLeadership<br />

Buy Now on CodeCanyon