<p>दिल्ली के द्वारका हिट-एंड-रन मामले में नया मोड़ सामने आया है। कथित नाबालिग आरोपी के वकील लाल सिंह ठाकुर ने कहा कि हादसा बेहद दर्दनाक है और आरोपी बच्चे का पूरा परिवार गहरे सदमे व तनाव में है। उनका दावा है कि बच्चा मानसिक दबाव के कारण अपनी बोर्ड परीक्षाएं भी ठीक से नहीं दे पा रहा है। वकील के अनुसार, बच्चा मौके से भागा नहीं था और परिवार जांच में पूरा सहयोग कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी को धमकी भरे कॉल मिल रहे हैं, जिससे उस पर मानसिक दबाव और बढ़ गया है। वकील ने अपील की कि मामले की निष्पक्ष जांच होने दी जाए और बच्चे की मानसिक स्थिति को भी ध्यान में रखा जाए।</p>
