अहमदाबाद, गुजरात : नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए ICC Men's T20 World Cup 2026 में अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में भारत ने अपना विजय अभियान जारी रखा और नीदरलैंड को 17 रनों से धूल चटा दी। भारत की शुरुआत खराब रही और अभिषेक शर्मा लगातार तीसरे मैच में खाता भी नहीं खोल सके। वहीं, ईशान किशन भी 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तिलक वर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभाला। हार्दिक पांड्या ने 21 गेंदों में 30 रनों का योगदान दिया। वहीं शिवम दुबे ने 31 गेंदों पर 66 रनों की तूफानी पारी खेली और टीम इंडिया को 193 रनों के स्कोर तक पहुंचाया। टारगेट का पीछा करने उतरी डच टीम 20 ओवर में 176 रन ही बना सकी। वरुण चक्रवर्ती ने तीन विकेट चटकाकर डच बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया Points Table में ग्रुप A के शीर्ष पर काबिज है।
