Surprise Me!

Sunil Grover का सादगी भरा अंदाज, सड़क किनारे Hand pump से कपड़े धोते आए नजर

2026-02-19 6 Dailymotion

एक्टर और मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर हाल ही में सादगी भरे अंदाज में नजर आए। उन्होंने सड़क किनारे लगे हैंडपंप पर कपड़े धोते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है। इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में सुनील लाइट पिंक कलर की टी-शर्ट और ब्लैक स्वेटपैंट में नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनके पास कपड़ों से भरी बाल्टी रखी दिख रही है। पोस्ट में आस्तीन चढ़ाकर वे पहले कपड़े धोते हैं और फिर हैंडपंप से पानी निकालकर अपना चेहरा भी धोते नजर आते हैं। उन्होंने वीडियो के साथ कोई कैप्शन नहीं लिखा, लेकिन बैकग्राउंड में साल 1962 की फिल्म 'बात एक रात की' का मशहूर सॉन्ग 'ना तुम हमें जानो' का यूज किया है, जिसे हेमंत कुमार ने गाया है।<br /><br />#SunilGrover #IndianComedian #BollywoodActor #ViralVideo #InstagramReel #SimpleLiving #Handpump #WashingClothes #CelebrityLife #NaTumHameinJaano #HemantKumar #BaatEkRaatKi #TheGreatIndianKapilShow #OneForceOfTheForest #SidharthMalhotra #TamannaahBhatia #TrendingNow #BehindTheScenes #DesiVibes #EntertainmentNews #SocialMediaBuzz #ViralContent #IANS<br />

Buy Now on CodeCanyon