Surprise Me!

'हिम्मत है तो मुझ पर करो केस' AI Video पर Supriya Shrinate ऐसा गरमायीं..., Video देख हिल जाएंगे

2026-02-19 67 Dailymotion

PM Modi पर Supriya Shrinate का अब तक का सबसे बड़ा हमला, AI Videos डिलीट करने पर सरकार को दी खुली चुनौती। देखिए चीनी रोबोट और पुलिस नोटिस पर क्या बोलीं कांग्रेस नेत्री।
कांग्रेस सोशल मीडिया चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinate) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए मोदी सरकार (Modi Govt) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि पिछले 6 हफ्तों में कांग्रेस द्वारा बनाए गए 9 AI जनरेटेड वीडियो (AI Generated Videos) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जबरन डिलीट करवाया गया है। सुप्रिया का कहना है कि इन वीडियो में स्पष्ट डिस्क्लेमर होने के बावजूद सरकार IT Act और पुलिस का डर दिखाकर इन्हें हटा रही है।
सुप्रिया श्रीनेत ने रेल और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) और मोदी सरकार पर 'सहयोग' पोर्टल के जरिए ऑनलाइन सेंसरशिप (Online Censorship) का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए विपक्ष की आवाज दबा रही है। वीडियो में उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस सोशल मीडिया टीम के 21-22 साल के युवाओं को फोन करके धमका रही है।
इसके अलावा, सुप्रिया श्रीनेत ने दिल्ली में आयोजित AI Summit को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया कि एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी ने चीनी रोबोट (Chinese Robot) को भारत में बना बताकर पेश किया, जिसका प्रचार खुद DD News और मंत्रियों ने किया। उन्होंने पीएम मोदी की तुलना पंडित नेहरू (Pandit Nehru) द्वारा स्थापित IIT और AIIMS जैसे संस्थानों से करते हुए बीजेपी को 'फेक न्यूज फैक्ट्री' करार दिया है।
About the Story:
Congress leader Supriya Shrinate launches a scathing attack on PM Narendra Modi and the BJP government over the deletion of Congress's AI-generated satirical videos. She alleges that the government is misusing the IT Act and police force to censor political dissent. Shrinate also exposes an alleged scandal at the recent AI Summit involving a "Chinese Robot" being promoted as an Indian innovation.

#AISummit #PMModi #SupriyaShrinate #PMModi #AIVideo #Congress #OneindiaHindi

Also Read

कांग्रेस ने डिलीट की चेहरा "गायब" वाली विवादित पोस्‍ट, क्‍या सुप्रिया श्रीनेत से पार्टी कर लेगी किनारा? :: https://hindi.oneindia.com/news/india/pahalgam-attack-congress-deletes-controversial-missing-post-will-party-distance-from-supriya-shrinet-1283087.html?ref=DMDesc

'BJP 20+ सीटें जीतेगी तो नाम बदल देंगे', सुप्रिया श्रीनेत का दावा वायरल,'जलेबी बाई' से हुईं ट्रोल :: https://hindi.oneindia.com/news/haryana/supriya-shrinate-claim-goes-viral-bjp-wins-20-seats-we-will-change-name-netizens-troll-jalebi-bai-1123383.html?ref=DMDesc

Supriya Shrinate: कांग्रेस ने जारी की आतंकवादी हमलों की लिस्ट, सोशल मीडिया पर मोदी सरकार से पूछे सवाल :: https://hindi.oneindia.com/news/india/congress-supriya-shrinet-released-the-list-of-terrorist-attacks-questions-to-modi-government-49-1063583.html?ref=DMDesc

Buy Now on CodeCanyon