उन्नाव, यूपी: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और औद्योगिक शहर कानपुर के बीच में बसे उन्नाव को राज्य के ‘लेदर सिटी’ के रूप में जाना जाता है। उन्नाव में बड़ी संख्या में लेदर इकाइयां हैं, जो चमड़े की टैनिंग, ड्रेसिंग और टिकाऊ लेदर के जूते व वस्त्र समेत कई दूसरे उत्पादों के निर्माण में जुटी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य सरकार ने उन्नाव की लेदर इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए यहां बनने वाले लेदर प्रोडक्ट्स को तीन साल पहले ‘एक जिला एक उत्पाद योजना’ में शामिल किया था। लेदर उद्योग से जुड़े लोगों के मुताबिक ODOP में शामिल होने के बाद जहां इस इंडस्ट्री की दिन दूनी रात चौगुनी प्रगति हुई है, वहीं स्थानीय कारीगरों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। यहां निर्मित लेदर प्रोडक्ट को अमेरिका, यूरोप, जापान और मिडिल ईस्ट समेत कई देशों में एक्सपोर्ट किया जा रहा है। उन्नाव की लेदर इंडस्ट्री का एक्सपोर्ट लगभग 4000 करोड़ रुपये से अधिक का है और इससे सरकार को 500 करोड रुपये से ज्यादा का राजस्व भी प्राप्त होता है। ओडीओपी योजना और एक्सपोर्ट प्रमोशन जैसी पहलों ने उन्नाव को देश के औद्योगिक नक्शे में प्रमुख स्थान दिलाने का काम किया है।<br /><br />#UttarPradesh #UP #CMYogiAdityanath #UPGovernment #ODOP #ODOPScheme #Unnao #Lucknow #Kanpur #LeatherIndustry #LeatherProducts #LeatherExports #Employment #LeatherArtisans #Connectivity #Logistics<br />
