Surprise Me!

सपा विधायक ने की लाउडस्पीकर की मांग तो बीजेपी ने याद दिलाए मोहम्मद साहब..!

2026-02-20 16 Dailymotion

उत्तर प्रदेश में रमजान के महीने में मस्जिदों में लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति का मुद्दा जोर-शोर से उठा है। इस मुद्दे को यूपी विधानसभा में समाजवादी पार्टी के विधायक कमाल अख्तर ने उठाया है। उन्होंने कहा कि त्योहारों में राजनीति नहीं, व्यवस्था जरूरी होती है। उन्होंने कहा रमजान का पाक महीना होता है। इसमें लोग रोजा रखते हैं जिसके लिए इफ्तार और सेहरी के समय की घोषणा की जरूरत होती है तो लाउडस्पीकर जरूरत है। जिस पर बीजेपी कह रही है कि, पुराने जमाने में कैसे करते थे जब लाउडस्पीकर बने ही नहीं थे, तब इफ्तापरी कैसे करते थे। साथ ही बीजेपी सुप्रीम कोर्ट का हवाला भी दे रही है।<br /><br /><br />#kamalakhtaronramadanloudspeaker, #ramadan2026, #ramadan2026inup, #ramadan2026loudspeakerrow, #nandkishoregurjaronramadanloudspeakerrow

Buy Now on CodeCanyon