Breaking News: JNU में ABVP vs Left Clash, छात्रों पर लोहे की रॉड से हमला | Delhi News.
देश के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में रविवार आधी रात को ऐसा खूनी खेल खेला गया, जिसने पूरे देश को सन्न कर दिया है। जानिए किताबों के इस कैंपस में लाठी-डंडे और लोहे की रॉड क्यों चलीं?
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) एक बार फिर हिंसा का अखाड़ा बन गया है। रविवार देर रात कैंपस में ABVP और लेफ्ट विंग (Left Wing) से जुड़े छात्र संगठनों के बीच भयंकर हिंसक झड़प (JNU Clash) हुई। आरोप है कि 300 से 400 नकाबपोश छात्रों की भीड़ ने हॉस्टल, लाइब्रेरी और स्टडी रूम में घुसकर पढ़ाई कर रहे छात्रों पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया। इस खूनी संघर्ष में कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एबीवीपी (ABVP) ने दावा किया है कि लेफ्ट से जुड़े छात्रों ने एक विशेष विचारधारा वाले छात्रों को निशाना बनाया और उनके साथ कथित तौर पर मॉब लिंचिंग (Mob Lynching) की। सबसे खौफनाक मामला स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी के छात्र प्रतीक भारद्वाज का सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने उन पर फायर एक्सटिंग्विशर (Fire Extinguisher) के पाउडर से हमला किया और एक गैस सिलेंडर खोलकर जानलेवा स्थिति पैदा करने की कोशिश की।
इस पूरी घटना ने JNU प्रशासन और दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि इस हिंसा की जड़ जेएनयू कुलगुरु (JNU VC) शांतिश्री डी. पंडित के एक कथित बयान से जुड़े विवाद और पिछले 7-8 दिनों से चल रही हड़ताल में छिपी है। इस्तीफे की मांग को लेकर कैंपस में 'समता जुलूस' निकाला जा रहा था। इस वीडियो में विस्तार से जानिए कि आखिर आधी रात को जेएनयू में क्या-क्या हुआ और प्रशासन इस पर क्या एक्शन ले रहा है। वनइंडिया हिंदी (Oneindia Hindi) के साथ जुड़े रहें।
About the Story:
Late-night violence erupted at the Jawaharlal Nehru University (JNU) campus in Delhi following a fierce clash between ABVP and Left-wing students. Masked attackers allegedly used iron rods and lathis to brutalize students studying in the library. The JNU violence is deeply linked to the ongoing protests regarding VC Santishree D. Pandit and the 'Samata Juloos'. Delhi Police and JNU administration are facing tough questions over security lapses. Watch the full detailed report on Oneindia Hindi.

#JNUViolence #JNUClash #ABVPvsLeft #JNUProtest #JNUSituation #OneindiaHindi

Also Read

Nirmala Sitharaman Education: Tax Holiday का ऐलान करने वालीं वित्त मंत्री कितनी पढ़ी-लिखी? Schooling कहां की? :: https://hindi.oneindia.com/news/india/nirmala-sitharaman-education-qualification-explainer-push-tax-holiday-budget-2026-full-detail-news-1485877.html?ref=DMDesc

JNU कैंपस में फिर गरमाया माहौल, UGC के नए नियमों पर SC की रोक के बाद लगे ब्राह्मण विरोधी नारे-फूंके गए पुतले :: https://hindi.oneindia.com/news/delhi/jnu-protest-on-ugc-new-rule-supreme-court-stay-orders-effigy-burnt-at-sabarmati-hostel-1483875.html?ref=DMDesc

JNU Slogans: पीएम मोदी और अमित शाह की 'कब्र खोदने' के नारे लगाने वालों की खैर नहीं, FIR दर्ज :: https://hindi.oneindia.com/news/india/jnu-slogans-students-raising-provocative-slogans-of-pm-modi-amit-shah-amid-umar-khalid-bail-reject-h-1464938.html?ref=DMDesc

~PR.514~HT.408~ED.348~GR.122~