ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ बच्चों के यौन शोषण के आरोप लगे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में POCSO कोर्ट के आदेश के बाद उन पर FIR दर्ज हो गई है। इस FIR और आरोप के बाद देश भर में राजनीतिक भूचाल आ गया। खुद शंकराचार्य कह रहे हैं कि वो पूरी तरह से पुलिस के साथ सहयोग के लिए तैयार हैं। जिससे जल्द से जल्द उनके ऊपर से कलंक हट सके। इन आरोपों के बाद से विपक्षी दल केंद्र सरकार पर भड़क गए हैं और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को फंसाने की साजिश का आरोप लगा रहे हैं।
