अहमदाबाद. फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट-2006 के तहत अहमदाबाद महानगरपालिका के खाद्य विभाग ने फरवरी माह के पहले 22 दिनों में व्यापक जांच अभियान चलाया। इस दौरान होटल और रेस्टोरेंट से लिए गए पनीर के 10 नमूने सब-स्टैंडर्ड पाए गए। कार्रवाई में कुल 173 किलो खराब पनीर जब्त किया गया, जिसकी कीमत लगभग 52,880 रुपए आंकी गई।
