Surprise Me!

पीएम मोदी का 25 फरवरी से दो दिवसीय इजरायल दौरा, कई द्विपक्षीय समझौतों पर होंगे हस्ताक्षर

2026-02-24 6 Dailymotion

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 और 26 फरवरी को इजरायल की दो दिवसीय महत्वपूर्ण आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने 2017 में इजरायल का दौरा किया था। पीएम मोदी की इजरायल यात्रा ऐसे नाजुक समय में हो रही है, जब ग्लोबल जियो-पॉलिटिक्स और खास तौर पर पश्चिम एशिया की भू-राजनीति उथल-पुथल के दौर से गुजर रही है। बता दें कि दिसंबर 2025 में इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू भारत दौरे पर आने वाले थे, लेकिन बाद में उनका दौरा रद्द हो गया था। इस दो दिवसीय यात्रा के दौरान पीएम मोदी और प्रधानमंत्री नेतन्याहू के बीच बातचीत होगी, जिसमें रक्षा, प्रौद्योगिकी, नवाचार व व्यापार के क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की जाएगी। दोनों देशों के बीच प्रौद्योगिकी सहयोग, सुरक्षा सहयोग, एआई, कृषि, जल प्रबंधन और व्यापार से जुड़े कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की भी संभावना है। इसके अलावा पीएम मोदी इजरायल की संसद नेसेट को संबोधित करेंगे, साथ ही वहां प्रवासी भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे।<br />

Buy Now on CodeCanyon