Gold Price Today: अचानक ₹2500 गिरा सोना, चांदी भी ₹11500 टूटी, जानिए गिरावट का असली कारण | Live
भारतीय सर्राफा बाजार में अचानक मची खलबली! जानिए इस भयंकर गिरावट के पीछे का असली कारण क्या है और क्या आपको इस समय सोना खरीदना चाहिए या और इंतजार करना बेहतर है? भारतीय सर्राफा बाजार और MCX पर सोना-चांदी (Gold Silver Price) के भाव में मंगलवार को अचानक भारी गिरावट देखने को मिली है। एक दिन की शानदार तेजी के बाद, सोने और चांदी दोनों ने ही औंधे मुंह गोता लगाया है। इस भारी बिकवाली ने निवेशकों और आम खरीदारों दोनों को हैरान कर दिया है और बाजार में हड़कंप का माहौल है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना ₹2500 से ज्यादा गिरकर 1,59,053 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। ट्रेडिंग सत्र के दौरान सोने ने हाई और लो लेवल का बड़ा उतार-चढ़ाव देखा। वहीं, चांदी के भाव (Silver Rate Today) में भी भयंकर गिरावट दर्ज की गई है और यह लगभग ₹11,555 तक टूट गई है।
इस भारी गिरावट (Gold Price Crash) के पीछे मुख्य रूप से दो बड़े कारण सामने आए हैं। पहला, घरेलू बाजार में हाजिर मांग का बेहद कमजोर होना—यानी भारत में आभूषण और निवेश दोनों ही क्षेत्रों में मांग में अचानक कमी आई है। दूसरा और सबसे बड़ा कारण वैश्विक अस्थिरता और अमेरिका द्वारा लगाए जा रहे नए टैरिफ (US Tariffs) से जुड़ी अनिश्चितता है, जिसने निवेशकों को सतर्क कर दिया है और बाजार में बिकवाली का भारी दबाव बना दिया है।

Gold and silver prices witnessed a massive crash on the MCX due to weak domestic demand and global uncertainties fueled by new US tariff policies. Gold dropped by over ₹2500, while silver plunged by approximately ₹11,555, leaving investors cautious and wondering if it is the right time to invest in precious metals. Watch the full video to understand the market trends.

#GoldPriceToday #SilverPrice #Gold #Silver #GoldRateCrash #BusinessNews #OneindiaHindi