ब्रजमंडल में होली का उल्लास अपने चरमोत्कर्ष पर पहुंच गया है। बरसाना की विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली बुधवार को पूरे विधि-विधान और उत्साह के साथ शुरू हुई। सुबह से ही बरसाना की गलियां रंग और उमंग से सराबोर नजर आईं। हर तरफ गुलाल उड़ता दिखाई दिया और श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते और होली गीत गाते नजर आए। परंपरा के अनुसार, बरसाना की सखियों ने नंदगांव से आए हुरियारों पर लट्ठ बरसाए, जबकि हुरियारे ढाल लेकर खुद का बचाव करते रहे। इस दौरान सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी इस परंपरा के रंग में रंगे नजर आए और माहौल पूरी तरह भक्तिमय और उत्सवी बना रहा। इस उत्सव से लोगों के रिएक्शन भी सामने आये हैं। <br /><br /><br />#BarsanaHoli #LathmarHoli #MathuraVrindavan #BrajKiHoli #Holi2026 #RadhaRani #VrindavanHoli #IndianFestivals #holi <br />
