मुंबई, महाराष्ट्र : ‘द 50’ की कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस मोनालिसा ने शो से बाहर होने के बाद IANS से खास बातचीत में अपनी जर्नी को लेकर कई बातें शेयर कीं। उन्होंने शो में अपने एक्सपीरियंस, रिश्तों में भरोसे की अहमियत और घर के अंदर की चुनौतियों पर खुलकर बात की। मोनालिसा ने बताया कि जब उन्हें और उनके पति विक्रांत सिंह को ‘द 50’ का ऑफर मिला तो वे बेहद खुश थे। हालांकि उनका सफर जल्दी खत्म हो गया, जिसका उन्हें थोड़ा अफसोस है, लेकिन विक्रांत के अब भी शो में बने रहने से वे खुश हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे के फ्लर्टिंग वाले बयान पर उन्होंने साफ कहा कि उनका और विक्रांत का 18 साल पुराना रिश्ता भरोसे पर टिका है। वहीं, निक्की तंबोली की सर्जरी पर टिप्पणी को उन्होंने गलत बताया और कहा कि हर किसी को अपने फैसले लेने का अधिकार है। विजेता के तौर पर उन्होंने शिवा को मेहनती कहा, लेकिन पति विक्रांत को डिजर्विंग बताया । साथ ही, उन्होंने आगे भी रियलिटी शोज करने की इच्छा जताई और फैंस से विक्रांत को सपोर्ट करने की अपील भी की।<br /><br />#Monalisa #The50 #VikrantSingh #RealityTV #TVActress #IANSInterview #RelationshipGoals #TrustInRelationship #BebikaDhurve #NikkiTamboli #TVControversy #ShowElimination #CelebrityCouple #IndianTelevision #RealityShowDrama #FanSupport #Shiva #WinnerPrediction #EntertainmentNews #TVIndustry #ActressLife #ShowJourney #IANS
