Surprise Me!

Delhi-Shimla Police Clash: कांग्रेस नेताओं की गिरफ़्तारी पर आधी रात क्यों हुआ बवाल? देश में खलबली

2026-02-26 4 Dailymotion

Delhi-Shimla Police Clash: कांग्रेस नेताओं की गिरफ़्तारी पर आधी रात क्यों हुआ बवाल?
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) और हिमाचल प्रदेश पुलिस (Himachal Police) के बीच आधी रात को ऐसा क्या हुआ जिसने राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी? सड़क पर दो राज्यों की पुलिस के बीच घंटों तक हाईवोल्टेज ड्रामा क्यों चला? पूरी इनसाइड स्टोरी जानिए इस वीडियो में।
नई दिल्ली के भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में हुए विरोध प्रदर्शन के मामले में जांच की आंच अब हिमाचल प्रदेश तक पहुंच गई है। इस प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले युवा कांग्रेस (Youth Congress) के तीन सदस्यों की गिरफ़्तारी को लेकर दिल्ली पुलिस और शिमला पुलिस के बीच भारी टकराव देखने को मिला।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस की एक विशेष टीम ने शिमला पहुंचकर आरोपियों को हिरासत में लिया और कोर्ट से उनका ट्रांजिट रिमांड (Transit Remand) हासिल कर लिया। लेकिन विवाद तब शुरू हुआ जब दिल्ली पुलिस की टीम आरोपियों को लेकर वापस लौट रही थी। शोघी बैरियर (Shoghi Barrier) के पास शिमला पुलिस ने दिल्ली पुलिस के काफिले को रोक लिया, जिससे दोनों राज्यों की पुलिस के बीच भारी तनाव और झड़प की स्थिति पैदा हो गई।
देर रात शुरू हुआ यह हाईवोल्टेज ड्रामा कई घंटों तक चला। काफी लंबी बातचीत और कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद सुबह करीब 6 बजे जाकर मामला शांत हुआ। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने जब्ती से जुड़े सारे दस्तावेज़ हिमाचल पुलिस को सौंपे और आरोपियों के साथ-साथ एक जब्त थार गाड़ी और डीवीआर (DVR) लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई। वहीं शिमला पुलिस ने भी डिटेन किए गए सभी वाहनों को छोड़ दिया।
About the Story:
A massive late-night standoff took place between Delhi Police and Himachal Pradesh Police at the Shoghi barrier in Shimla. The clash erupted over the arrest of three Youth Congress members in connection with the Bharat Mandapam protest in New Delhi. After a high-voltage drama lasting several hours, the issue was resolved early morning when Delhi Police completed legal formalities and left for Delhi with the accused, a seized Thar vehicle, and DVR evidence.

#DelhiPolice #HimachalPolice #AISummit #Congress #BreakingNews #OneindiaHindi

Also Read

एआई शिखर सम्मेलन के विरोध प्रदर्शन में दिल्ली और शिमला पुलिस के बीच चल रहे नाटकीय घटनाक्रम के बीच हिंसा और बढ़ गई। :: https://hindi.oneindia.com/news/india/ai-summit-protest-delhi-shimla-police-drama-011-1505947.html?ref=DMDesc

एआई शिखर सम्मेलन के विरोध प्रदर्शन: दिल्ली और शिमला पुलिस के बीच तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हुई, स्थिति गंभीर हो गई। :: https://hindi.oneindia.com/news/india/ai-summit-protest-delhi-shimla-police-drama-011-1505927.html?ref=DMDesc

Delhi Police Vs Himachal Police: दिल्ली पुलिस के 20 जवान हिरासत में, AI समिट के उत्पातियों को गए थे पकड़ने :: https://hindi.oneindia.com/news/india/20-delhi-police-personnel-detained-in-himachal-went-to-nab-ai-summit-disruptors-news-hindi-1505459.html?ref=DMDesc

~PR.512~HT.408~GR.508~

Buy Now on CodeCanyon